पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का कांग्रेस पर तंज, कहा, 'जनता अब कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों के बारे में जान चुकी है'

Edited By Chandra Prakash, Updated: 10 Oct, 2024 06:24 PM

former leader of opposition rajendra rathore took a dig at congress

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने दर्शा दिया है देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। यह जनादेश उन सभी ताकतों के मुंह पर तमाचा है, जो समाज को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की...

हनुमानगढ़, 10 अक्टूबर 2024 । गुरूवार को हनुमानगढ़ पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष व रोहतक के चुनाव प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ता के साथ बैठक की। बैठक की शुरूआत पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, जिला महामंत्री विकास गुप्ता,  सभापति सुमित रणवां ने मां भारती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। 

भाजपा कार्यकर्ता प्रमाणिकता से कार्य करता है : राजेंद्र राठौड़
राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार आमजन के लिए कल्याणकारी कार्य कर रही है। सरकार ने थोड़े से समय में यह दर्शा दिया है कि जब किसी सामान्य कार्यकर्ता पर पार्टी विश्वास व्यक्त करती है, तो वह कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं, वह प्रमाणिकता के साथ कार्य कर रहे हैं। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से मदद करनी चाहिए कि वे अधिकाधिक लोगों से जुड़कर उन्हें सदस्य बनाए। बैठक से पहले प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। 

हरियाणा में जनादेश उन सभी ताकतों के मुंह पर तमाचा : राजेंद्र राठौड़ 
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने दर्शा दिया है देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। यह जनादेश उन सभी ताकतों के मुंह पर तमाचा है, जो समाज को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों के बारे में जान चुकी है। 

हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर जताया विश्वास : राठौड़ 
राजेन्द्र राठौड़ ने इस जनादेश को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी यह डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर और आगे ले जाएगी।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है । क्योंकि वहां भाजपा का 10 वर्षों का शासन सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी रहा है। 

हरियाणा और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने से कई योजनाओं में होगी सहमति : राठौड़ 
उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है । हरियाणा और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने से कई प्रकार की योजनाएं इन दोनों राज्यों की आपसी सहमती से बनेगी, जिससे प्रदेश की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अश्विनी नारंग, भागीरथ सुथार, जिला मंत्री विनोद जोशी, दलीप बेनीवाल, विक्रम सिंह कम्बोज, जिला कोषाध्यक्ष ओम आसोपा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, विकास शर्मा, महेन्द्र सिंह राठौड़, फुसाराम गोस्वामी, उत्तम सिंह राठौड़, बजरंग सिंह शेखावत, मण्डल महामंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़, राम कुक्कड़, मण्डल प्रवक्ता नवीन बाकोलिया, सेवा पखवाड़े के संयोजक श्रीकृष्ण वर्मा जीतू, सदस्यता अभियान सहसंयोजक कुलवंत चहल, कमलेश भादू, आनंद सिंह राठौड़, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता स्वामी, दयावंती, झमन पाईवाल, ओम सिंह राठौड़, भुपेन्द्र सिंह, राजेश जिनागल, डॉ. स्वर्ण सिंह, गजेन्द्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!