Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 14 Jun, 2025 12:56 PM

भारत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। Save Earth Mission के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत, देशभर में एक ही दिन में सर्वाधिक वृक्षारोपण कर के Guinness World Record तोड़ दिया गया है।
यह केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक भावनात्मक और सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है, जहां लोग अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाकर धरती मां के प्रति अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि का नेतृत्व Save Earth Mission के National President संदीप चौधरी (Sandeep CH) ने किया, जिन्होंने करोड़ों लोगों को इस मिशन से जोड़ा और भारत को ग्लोबल ग्रीन लीडर के रूप में प्रस्तुत किया।
इस उपलब्धि को Guinness World Records ने औपचारिक रूप से मान्यता दी है। और गौरव की बात यह है कि इस ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान को दुनिया की प्रतिष्ठित बिजनेस मैगज़ीन Forbes में भी प्रकाशित किया गया है — जो इस भारतीय प्रयास की अंतरराष्ट्रीय गूंज को दर्शाता है।
संदीप CH ने कहा, “हमने न केवल एक रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि एक हरित क्रांति की शुरुआत की है, जो भावनाओं, सांस्कृतिक मूल्यों और सतत विकास के साथ जुड़ी है।” यह अभियान केवल भारत के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बन गया है।