Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 22 May, 2025 11:58 AM

अमेरिका का 7वां डब्ल्यूसीएच रॉयल समिट एक प्रसिद्ध कार्यकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी को दिया जा रहा है।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अमेरिका का 7वां डब्ल्यूसीएच रॉयल समिट एक प्रसिद्ध कार्यकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी को दिया जा रहा है। उन्हें विश्व में मानवाधिकार अभियानों पर विशिष्ट कार्य करने के लिए मानवाधिकार नायक का सम्मान दिया जायेगा। यह सम्मान समारोह लॉस वेगास के गोल्ड कोस्ट होटल और कैसीनो में 27-28 मई को होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान होगा।
रॉयल महार्लिका उन व्यक्तियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने न्याय और मानव गरिमा को बनाए रखने के लिए असाधारण समर्पण का प्रदर्शन किया है। प्रिंसेज मरियम लियोनोर टोरेस मस्तुरा वी केयर फॉर ह्यूमैनिटी (डब्ल्यूसीएच) की अध्यक्ष और संस्थापक है। वह इस महत्वपूर्ण समारोह की अध्यक्षता भी करेंगी।
डॉ. नेम सिंह प्रीमी कॉलेज के दिनों से मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए एक समर्पित अधिवक्ता रहे हैं। भारत के अलीगढ़ के एक छोटे से गांव के निवासी प्रेमी ने अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने और भारत वर्ष में सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए 2009 में आईएचआरओ की स्थापना की थी। इससे पहले वह कांग्रेस के साथ रहे हैं।
वह सर्वप्रथम 17 भारतीयों को शारजाह में हुई फांसी की सजा से बचाने की वजह से चर्चा में आए थे। लीबिया में 400 भारतीयों के पासपोर्ट जब्त हो गए थे तो बड़े अभियान को चलाकर इनके पासपोर्ट वापसी कराकर घर वापसी संभव करवाई थी। अभी हाल ही में इनकी संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राईट आर्गेनाइजेशन का पॉलीथिन मुक्त अम्बाला अभियान की पूरे देश में चर्चा हुई थी। आपको बता दें कि इसके पहले उदित राज को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
पिछले कुछ वर्षों में डॉ. प्रेमी ने अपनी संस्था का 50 से अधिक देशों और भारत के लगभग सभी राज्यों में किया है। उनके काम का गहरा प्रभाव पंजाब, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में देखा जा सकता है।